*नेहरू जी आधुनिक भारत के शिल्पकार* *राम सिंह सैनी*

आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आधुनिक भारत के निर्माता श्रद्वेय जवाहरलाल नेहरू जी की 135वीं जयंती महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के कैंप कार्यालय पर आहूत की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री राम सिंह सैनी ने किया एवं संचालन सलीम खान ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे यह उनकी ही सोच थी के एक बेहद पढ़े लिखे एवं संपन्न घराने के होने के बावजूद भी उन्होंने भारत के गरीब के दर्द को समझा और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे महात्मा गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया अनेकों बार जेल गए और यातनाय सहते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम किया।

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नेहरू जी ने सीमित संसाधनों से ही aiims,iim, iit,इसरो, भाखड़ा डैम, भेल, सी बी आर आई, एटमिक रिसर्च जैसे देश संस्थान देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाए।

सलीम खान ने कहा कि नेहरू जी को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग पर चलने से ही होगी। 

प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि नेहरू एक विचार है जिसे आज के युवाओं को समझना बहुत ही आवश्यक है और नेहरू की सोच से देश अवश्य विश्व गुरु बन सकता है और बनेगा। 

इस अवसर पर भूषण त्यागी सुभाष सैनी राजा चौधरी आदि ने भी विचार रखें । इस अवसर पर आशीष चौधरी एनएसयूआई मुस्तकीम अहमद मोहम्मद रिजवान नीरज सुभाष सैनी नीरज अग्रवाल सुधीर चौधरी विजयपाल सिंह मदनपाल भड़ाना भूषण त्यागी पार्षद जावेद गॉड और पार्षद संजय गुड्डू राजा चौधरी एडवोकेट फजलुर रहमान पूर्व पार्षद,नदीम मलिक मुबाशिर एडवोकेट रणवीर सिंह विनोद कुमार मिंटू कुमार सुभाष चौधरी रोहित डबराल मिंटू प्रधानअर्चित सैनी विमल कुमार ,नसीम अहमद अजय चौधरी, नंदलाल यादव पंडित वीरेंद्र शर्मा, अर्णब मित्तल, कन्हैया गोस्वामी, गोपाल राणा आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News