विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

रुड़की। आज आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में बाल दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला, भाषण रंगोली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते थे। सभी को खेलकूद में प्रतिभाग करना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिताओं से शारीरिक मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में जीविका प्रथम पूर्वी दुसरे और परी शर्मा तीसरी स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में जिया प्रथम आकाश दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में श्याम कश्यप प्रथम, अरमान दूसरे और सोनम तीसरे स्थान पर रही भाषण प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम मानसी दूसरे और कीर्ति तीसरे स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम सोनाक्षी दूसरे और प्राची तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर सतीश शास्त्री, अमित चौहान दिनेश कुमार अनीता चौहान ,सुभाष कुमार सुरेंद्र कुमार, अजय यादव, रवि कुमार, वीर सिंह कश्यप,शाहिद अली आदि उपस्थित है

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News