पुरानी पेंशन के बहु प्रतिक्षित मांग हुई पूरी। 

पुरानी पेंशन बहाली के क्रम में केंद्र की नीति का अनुसरण करते हुए उत्तराखंड सरकार द्वारा भी 1 अक्टूबर 2005 से पूर्व विज्ञप्ति के आधार पर चयनित शिक्षकों की एक सूची आज अपर निदेशक गढ़वाल मंडल पौड़ी ने जारी की सूची में हरिद्वार जिले से भी कई शिक्षकों के नाम है। 

 लाभान्वित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन हरिद्वार के जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी ने हर्ष व्यक्त किया ओर एन एम ओ पी एस के संघर्ष की जीत बताया । राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार के जिला मंत्री रविंद्र रोड ने भी सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की राजकीय शिक्षक संघ हरिद्वार के अध्यक्ष हरेंद्र सैनी ने भी हर्ष जताते हुए कहा कि एक दिन सरकार को सभी के लिए पुरानी पेंशन लागू करनी पड़ेगी। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिला मंत्री दीपक चौहान ने कहा कि पेंशन की इस मुहीम को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।प्रचार मंत्री कुलदीप सैनी ने कहा की लाभान्वित शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं और हम सरकार से मांग करते हैं कि सभी के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाए। जिला प्रभारी सदाशिव भास्कर ने सूची पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की पुरानी पेंशन की यह लड़ाई व्यर्थ नहीं जाएगी एक दिन देश भर में सभी शिक्षकों कर्मचारियों को निश्चित रूप से पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। 

संगठन के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार बरछीवाल ने कहा की एन एम ओ पी एस के बैनर तले 

 लड़ी जा रही है लड़ाई एक दिन अपना रंग जरूर दिखाएंगी।

 इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष रणजीत कौर , शिवांगी राज , नीरू धीमान, मंजू कक्कड़, मनोज चंद, सत्येंद्र कुमार, जॉनी प्रसाद, शिवकुमार पाल , शैलेंद्र गौड़ आदि सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News