
खानपुर। रंगोत्सव सैलीब्रेशन मुम्बई द्वारा आयोजित अन्तराष्ट्रीय ड्राईंग, हस्तलेख व ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में नेशनल कन्या इण्टर कालेज, खानपुर की 12 छात्राओं को स्वर्ण रजत व कांस्य पदक प्राप्त होने पर कालेज में सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रवक्ता कुशमणि चौहान के निर्देशन में रंगोत्सवसैलीब्रेशन मुम्बई द्वारा ड्राईंग, हस्तलेख तथा ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन अन्तराष्ट्रीय स्तर पर किया गया। जिसमें 25 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।कालेज प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने बताया कि काजल, आनम, निधि, तनिका चौधरी तथा दिव्या रानी, को गोल्ड मेडल, सलौनी, कशिश, आरती तथा राजिया अन्सारी को सिल्वरमेडल और साक्षी, रश्मि कुमारी व उर्मिश को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया जबकि प्रतिभाग करने वाली समस्त बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। विद्यालय संस्थापक व प्रशासनिक निदेशक ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रार्थना सभा में सम्मानित करते हुये कहा किपाठ्य सहगामी क्रियाओं के माध्यम से बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जाता है जिससे वे भविष्य में आदर्श व सजग नागरिक बनकर अपने भविष्यको संवार सके। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों कोनिपुणता की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर वर्षा, राधिका, पायल, दिव्या, अंजलि, तानिका, अनुष्का,जिया, भावना, अशिका, उर्मिश, सगुन, काजल, अनुष्का, आरती, साक्षी छात्राओं को भीप्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानसमारोह में प्रमोद कुमार शर्मा, रविन्द्र कुमार, मीनू यादव, पंकज चौहान, मिनाक्षी,विजय कुमार, गायत्री, बबीता देवी, अंजुली गुप्ता, संजय गुप्ता, डॉ0 रंजना, नूतन, रूबीदेवी, सोमेन्द्र सिंह पंवार, अमित कुमार, विशाल भाटी, बृजपाल, अशोक कुमार,सुन्दर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






