
क्या आप सैलून जाते हैं? क्या आप भी बाल कटवाने शेविंग के बाद बॉडी मसाज करवाते हैं? अगर हां तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नाई ऐसी मसाज करता है कि आपके भी होश उड़ जाएंगे.
इस नाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने वीडियो देख उसके रोंगटे खड़े हो गए. अगर आप भी ऐसा करवाते हैं तो ये खतरें की घंटी है.

नाई तोड़ देता है गर्दन
वायरल वीडियो में देखा जा सकात है कि एक शख्स सैलून के अंदर बैठकर आराम से अपनी सेविंग करवाता है. इस दौरान नाई युवक की बॉडी मसाज करता है. लेकिन नाई को क्या पता होता है कि आज उसका मसाज का तरीका मुसीबत बन सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नाई मसाज कर रहा होता है.
इस दौरान शख्स की गर्दन पर आता है इस तरह से गर्दन को चटकाता है कि युवक की गर्दन मुड़ जाती है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गर्दन युवक की घुम जाती है. ये देख नाई उसे पानी पिलाता है लेकिन तभी कुछ नहीं होता पाता है.
वीडियो देख लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को एक्स यूजर ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आज की तारीख में कुछ भी देखने को मिल सकता है. एक यूजर ने लिखा कि अगर आप प्रोफेशनल लोगों से ये नहीं करवाएंगे तो यही होगा.
एक यूजर ने लिखा कि ऐसा नहीं करवाना चाहिए क्योंकि इन लोगों को आइडिया नहीं होता है कि कब क्या करना है. एक यूजर ने लिखा कि यार इन्हें भागना नहीं चाहिए था. वीडियो पर कई यूजर्स ने नाई के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है






