
राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान रूड़कीदिनांक 28 अगस्त, 2024 से 3 नवम्बर, 2024 तक
“सर्तकता जागरूकता सप्ताह’ का आयोजन कर रहा है। इसी श्रृखंला में सतर्कता जागरूकता सप्ताह


का मुख्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर एन. के. गोयल,
उपस्थिति रहे उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए तभी हमारा
विकास सम्भव है। डॉ. एम. के. गोयल ने कहा कि भ्रष्टाचार केवल रिश्वत लेना ही नहीं है बल्कि

अपना कार्य सत्यनिष्ठा से न करना समाज के प्रति अपने दायित्वों का सही तरह से निर्वहन न करना
समय का ध्यान न रखना भी भ्रष्टाचार के दायरे में आता है। मुख्य सर्तकता अधिकारी डॉ. अनिल
कुमार लोहनी ने कहा कि सतर्कता संबंधी कार्यक्रमों का सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के
सप्ताह के दौरान भारत सरकार के सभी कार्यालयों में मनाया जाता है। इसके दौरान आयोजित
कार्यकमों से विद्यार्थियों, कर्मचारियों में सत्यनिष्ठा का भाव पनपता है हम सभी को अपने दैनिक
जीवन में सत्यनिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पवन कुमार अरूण कुमार, सलीम
अहमद, महेन्द्र सिंह, सहित अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे ।






