भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने वाटर कूलर सप्रेम भेंट किया

आज दिनांक 10नवंबर को अविरल गंगा शाखा रुड़की ने अपने गौरवपूर्ण दस वर्ष पूरे होने की खुशी में निर्वाण आश्रम श्मशान घाट मालवीय चौक स्थित रुड़की पर एक RO वाटर कूलर लगवाया जिससे वहां आने जाने वाले लोगों और आस पास की जनता को ठंडा पानी पीने की सुविधा मिलेगी।पंडित जी के द्वारा मंत्रोचारण करने के बाद रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा जी ने फीता काटकर कूलर का उद्घाटन किया।और शाखा को सामाजिक कार्य करने के लिए प्रशंसा की।मोक्ष धाम की कार्यकारिणी समिति ने शाखा का आभार जताया।शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए शहर में शाखा के द्वारा पिछले दो वर्षों में ये तीसरा वाटर कूलर लगाया जा रहा है। शाखा संरक्षक डॉ सत्येंद्र व प्रदीप वधावन जी, अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल,सुगंध जैन, रमा संदीप, विमलेश, नीरज जी, राधेश्यामजी, अनिल महेश्वरी, रमा, प्रवीण जी, राघव राय, कुमुद, नीलम शर्मा,अनुपमा, नीलम माधोक, शैलेन्द्र महेश्वरी, दिनेश सैनी, भारत आहूजा, वर्णित आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News