गौ माता समृद्धि, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक

रुड़की। गौशाला परिसर में चल रहे गोपाष्टमी महोत्सव में पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गौ सेवा का बहुत महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सभी को गौ रक्षा के लिए प्रण लेना चाहिए।

गौशाला चावमंडी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद ने भगवान गोवर्धन के दर्शन किए। उन्होंने गौ पूजा करने के साथ गौ रक्षा के प्रति संकल्पित होने की बात कही। उन्होंने कहा अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान सरकार को गौवंश रक्षा स्क्वाड टीम का गठन किया था आज वह टीम मजबूती के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि गाय में तैतीस करोड़ देवी देवता निवास करते हैं हमें गौ रक्षा के प्रति संकल्पित होना चाहिए। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि गौ सेवा से बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है हमें गौ सेवा में बढ़चढकर भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,गौशाला अध्यक्ष प्रमोद गोयल,मयंक गुप्ता, मैत्रीय यति, डा.अनिल शर्मा, प्रवीण सिंधु,मनोज गोयल, सतीश सैनी, पंकज नन्दा, पप्पू कश्यप आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News