जागरूकता से असाध्य जैसा रोग भी बनाया जा सकता साध्य गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय में जागरूकता एवं विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार। असाध्य जैसा रोग भी जागरूकता एवं रूटिन जाॅच को अपनाकर साध्य बनाया जा सकता है। आधुनिक जमाने की व्यवहारिक जरूरतों को पूरा करने के कारण उपजे कैंसर जैसे असाध्य रोग को प्राथमिक लक्षणों की जानकारी तथा जागरूकता से निदान संभव हो सकता है। गुरुकुल कांगडी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर आयोजित जागरूकता एवं विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप-प्रज्ज्वलित एवं वैदिक मंत्रोचार के माध्यम से किया गया। जिसमे मैक्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, देहरादून के एसोसिएट कन्सलटेंट डाॅ0 सौरभ तिवारी ने भौतिकी विभाग के सी0वी0 रमन सभागार मे शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र एवं छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहाॅ कि कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी का पता सामान्यतः रोग की तीसरी अवस्था मे पता चलता है। रोग के शुरूवाती समय मे व्यक्ति को रोग के लक्षण एवं प्रभाव का पता नही चल पाता ओर न ही किसी प्रकार की कमी महसूस होती है। लम्बे समय अन्तराल पर व्यक्ति को जाॅच कराने पर इस रोग की विषमता का पता चलता है। चिकित्सा उपचार तथा इच्छा शक्ति के प्रभाव से रोग पर नियंत्रण पाने मे मदद मिलती है। डाॅ0 तिवारी ने कहाॅ कि कैंसर के उपचार को लेकर रोगी के परिजनों मे अनेक प्रकार की भ्रांतियाॅ एवं मिथक रहते है, जो वास्तविकता से परे होती है। जाॅच उपरान्त ही उपचार की शुरूवात की जा सकती है। उन्होने अपील करते हुये कहाॅ कि समय रहते हुये व्यक्ति को नियमित जाॅच एवं स्वस्थ दिनचर्या व खान-पान मे सन्तुलन रखना जरूरी है। डाॅ0 तिवारी ने कहाॅ कि सरकार द्वारा भी कैंसर की रोकथाम के लिए अनेक जागरूकता एवं प्रेरणाप्रद कार्यक्रमों को संचालन किया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये कुलपति प्रो0 हेमलता कृष्णमूर्ति ने कहाॅ कि कैंसर जैसे जटिल रोग समाज मे तेजी से फैलते जा रहे है। जिसके लिए बहुत हद तक विकासवादी एवं मैटलिक लाईफ स्टाईल है। यह जागरूकता कार्यक्रम कैंसर से बचाव की दिशा मे समाज तथा विशेषकर युवाओं के लिए लाभकारी होगा। कुलसचिव प्रो0 सुनील कुमार ने कहाॅ कि कैंसर जैसा रोग दुनिया के स्वास्थ्य स्टिम को अपनी गिरफत मे ले रहा है, जो गम्भीर चिन्ता के साथ चिन्तन का विषय है। देश-दुनिया मे इस बीमारी को रोकने के लिए भरसक प्रयास एवं अनुसंधान किये जा रहे है। लेकिन एक स्वस्थ्य जीवनशैली एवं प्रारम्भिक जाॅच से इस बीमारी पर विजय हासिल की जा सकती है। विभागाध्यक्ष डाॅ पवन कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहाॅ कि निकट भविष्य मे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिससे शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो सकेगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम मे प्रो0 सुरेखा राणा, प्रो0 एल0पी0 पुरोहित, प्रो0 पूनम पैन्यूली, डाॅ0 प्रशान्त तेवतियाॅ, डाॅ0 इन्दु गौतम, डाॅ0 बिन्दु अरोडा, डाॅ0 अशिमा गर्ग, डाॅ0 आकांक्षा चैहान, डाॅ0 मुकेश कुमार, डाॅ0 पंकजपाल, डाॅ0 राजीव सक्सेना, डाॅ0 अनिल डंगवाल, राजेन्द्र सिंह, हेमन्त नेगी, कुलभूषण शर्मा, पुरूषोतम, बाबादीन, रजनीश भारद्वाज, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 शिवकुमार चैहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त मे मैक्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, देहरादून के एसोसिएट कन्सलटेंट डाॅ0 सौरभ तिवारी तथा मैक्स हास्पिटल के मार्किंटिंग एक्जीक्यूटिव हिमान्शु सैनी को प्रशस्ति पत्र एवं अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News