
आज भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसमें प्रत्येक 3 वर्ष बाद लोकतांत्रिक तरीके से दायित्व दिए जाते हैं और सभी पदाधिकारी गण सेवा भाव से पार्टी के कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं इसी संगठन पर्व के निमित्त पुनः संगठन के चुनाव होने हैं, इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद गौतम ने मंडल और जिले के पदाधिकारीयो को निर्देश देते हुए संगठन के पर्व को सफल बनाने के मंत्र दिए, उन्होंने बताया कि इस बार रुड़की जिले में 18 मंडल कार्य करेंगे,पूर्व जिला महामंत्री आदेश सैनी ने कार्यालय पर आ रहे पदाधिकारीयो को सक्रिय सदस्य बने के लिए सुझाव दिए, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा सदस्यता अभियान समिति के जिला संयोजक देवी सिंह राणा ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सक्रिय सदस्य बनने के लिए घर-घर जाकर नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ रहे हैं, नए सदस्य भाजपा से जुड़ने के लिए इच्छुक नजर आ रहे हैं क्योंकि वह भी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा बनना चाहते हैं इस अवसर पर कार्यालय पर सक्रिय सदस्य के लिए आवेदन प्राप्त करने के लिए भाजपा पदाधिकारी भाजपा जिला अध्यक्ष से मिलने के लिए नजर आए बहुत से पदाधिकारी जिन्होंने 100 सदस्य बना लिए हैं वह सक्रिय सदस्य का आवेदन कार्यालय में जमा करते नजर आए, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक देवी सिंह राणा एवं सदस्यता अभियान समिति के सदस्य आदेश सैनी जमा किए गए फॉर्म को बारीकी से चेक करते नजर आए, उन्होंने बताया कि फर्म में प्रत्येक त्रुटि को बारीकी से चेक किया जा रहा है, मंडल कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष सोनू धीमान, मुदप त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला आईटी प्रभारी सुशील रावत, दीपक पांडे ,संजय गुप्ता, आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे