तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा चार दोपहिया वाहन किए बरामद,एक के बाद एक कर घटना को दे रहे थे अंजाम

मंगलौर। विगत दिनों में देहात क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग व गश्त के बाद भी लूट की घटनाओं की सूचनाएं लगातार प्राप्त हो रही थी। वाहन लूट के संबंधित मामलों में मिली शिकायत के आधार पर कोतवाली मंगलौर पर तीन मुकदमें दर्ज किए गए थे। कोतवाली लक्सर पर भी एक वाहन चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामलों की जानकारी होने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ मंगलौर विवेक कुमार से वार्ता कर मामलों का जल्द खुलासा करने के निर्देश जारी किए। पुलिस टीमों का गठन किया गया एवं प्रकरणों की तहकिकात शुरु करते हुए घटना स्थल एवं आसपास से डीजिटल साक्ष्य एकत्रित किए गए। आस पास के गांवों में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी शुरु की गई तो कुछ व्यक्ति संदिग्ध नजर आए। जिनसे संदेह के आधार पर पूछताछ की गई तो मंगलौर क्षेत्र में घटित तीन व लक्सर में घटित एक वारदात का खुलासा हुआ। उक्त संदिग्ध की निशानदेही पर पुलिस टीम ने लूट की चार मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों में एक विधि विवादित किशोर भी सम्मिलित है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी दिन में गुड मंडी मंगलौर पर काम करते थे तथा रात के वक्त वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह में सन्दीप कुमार पुत्र जितेन्द्र सिह निवासी ग्राम गदरजुड्डा,रोहित पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम कुरडी व एक नाबालिग आरोपीभी शामिल है। इन सभी का चालान कर दिया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News