*प्रतिदिन नयी जगह शाखा लगाते हुएअयोध्या आए* *2000 किमी साइकिल चलाई*

प्रतिदिन नयी जगह शाखा लगाते हुए अयोध्या आए

-2000 किमी साइकिल चलाई

बंगलुरू से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 13 स्वयंसेवक दो हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर श्रीराम लला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। इनकी साइकिल यात्रा अठारह दिन में गंतव्य तक पहुंची। उल्लेखनीय यह है कि इस टोली ने रास्ते भर सुविधा अनुसार प्रातः या सायंकाल किसी न किसी नए स्थान पर शाखा लगाई और नये लोगों को संघ की शाखा पद्धति की जानकारी दी तथा राष्ट्र भक्ति के गीत गाए।

मारापहल्ली बाग जनपद के सामाजिक समरसता संयोजक श्री निवासन इस टोली के अगुवा हैं। उन्होंने बताया कि पूरी साइकिल यात्रा ऐसी नियोजित की गई थी कि रात्रि विश्राम संघ कार्यालय पर हो। वहां से तड़के निकलकर दूर कहीं रास्ते में पड़ने वाले गांव या कस्बे में शाखा लगाई जाती थी, प्रायः उन्हीं लोगों के साथ जलपान होता था फिर साइकिल यात्रा आगे बढ़ती। उन्होंने यह भी बताया कि सहायता के लिए मोटरसाइकिल पर एक स्वयंसेवक साथ आया है जो साइकिल खराब होने या किसी को चोट लगने पर काम आता। अयोध्या पहुंचकर सभी ने श्रीराम लला का दर्शन पूजन किया।

जारी कर्ता —

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News