Latest Update

भावना सिंह को मिला बेस्ट पेन्टिंग एवार्ड

हरिद्वार। आचार्यकुलम के वार्षिक महोत्सव में भावना सिंह (कक्षा नवमी) को 2024-25 का बेस्ट पेन्टिंग एवार्ड प्रदान किया गया। यह एवार्ड योग गुरु स्वामी रामदेव महाराज ने प्रदान किया। तथा अच्छे पेन्टिंग बनाने के प्रेरित किया। पुरस्कार स्वरूप भावना को ₹11 हजार का चेक स्वामी रामदेव महाराज ने प्रदान किया तथा अच्छे पेन्टिंग बनाने के प्रेरित किया पुरस्कार वितरण के समय उपाध्यक्षा रितम्भरा शास्त्री, प्रचार्या स्वाती मुंशी तथा कला शिक्षक संजय जायसवाल भी उपसथित रहे। भावना 2022 में स्टेट तथा नेशनल की प्रथम पुरस्कार विजेता भी रही है। जिसमे नेशनल में भावना महामहिम राष्ट्र‌पति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा सम्मानीत हो चुकी हैं। इसके अलावा कई बार जीला स्तरीय तथा अन्य चित्र कला प्रतियोगिता में भी विजेता रह चुकी है। जिसमे उसके कला शिक्षक संजय कुमार जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News