आज दिनांक 29-10-2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई 0546 द्वारा विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की
छावनी हरिद्वार में स्वयं सेवियों द्वारा विद्यालय में DEEWALI MY BHARAT WALI स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्य को अपनाते हुए 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रस्तावित कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें आज विद्यालय में एक दीप-स्वच्छता-सुरक्षा- देश के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत लाल कुर्ती क्षेत्र के बाजारों में और कैंट रुड़की के बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा एवं स्वयंसेविओं द्वारा स्वच्छता दिवस एक दीप-स्वच्छता-सुरक्षा- देश के नाम अभियान के अंतर्गत लाल कुर्ती रुड़की क्षेत्र के बाजारों में जन जागरूकता रैली भी निकल गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्वयंसेवियों के साथ सफाई अभियान की शुरुआत विद्यालय परिसर से की गई फिर उसके बाद कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा द्वारा


स्वयंसेवियों को बताया कि स्वच्छता का जीवन में काफी महत्व है जिस प्रकार से मनुष्य अपने शरीर को स्वच्छ रखता है ऐसे ही कॉलेज, घर, गांव, बाजारों को भी स्वच्छ रहना आवश्यक है। साफ-सफाई रखने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। गंदगी होने से कई बीमारियां खुद ही पैदा हो जाती हैं। ऐसे में समय-समय पर स्कूल, कॉलेज, घर, बाजारों एवं गांव में कीटनाशक दवाइयां के छिड़काव किये जाते रहना चाहिए। सरकार देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनाए रखने हेतु लगातार कार्य कर रही है और समय-समय पर विशेष कार्य योजना द्वारा सफाई के प्रति जागरूकता बनाया जा रहा है।

आज हम यहां एक महत्वपूर्ण उद्देश्य के साथ इकट्ठे हुए हैं अपने समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए। इसी के साथ मैं कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आप सभी का ध्यान दिलाना चाहती हूं स्वच्छता ही सेवा है तथा स्वच्छता अभियान हमारी जिम्मेदारी है स्वछता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखती है बल्कि हमारे मन को भी शुद्ध करती है। आज हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए काम करना होगा। हमें अपने घरों, स्कूलों और कार्यालय में तथा अपने बाजारों की स्वच्छता का ध्यान रखना होगा। हमें अपने समाज में स्वच्छता के महत्व को समझना होगा और दूसरों को भी इस अभियान में शामिल करने के लिए प्रेरित करना होगा। मैं सभी से अपील करती हूं कि आईए हम इस अभियान को सफल बनाएं और अपने देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएं। आईए हम स्वच्छता ही सेवा के इस अभियान में अपना योगदान दें और अपने देश को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाएं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी तथा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा एवं उनकी सहायक श्रीमती वंदना शर्मा श्रीमती नीरजा सखूजा तथा स्वयं सेविकाएं उपस्थित थी। स्वयंसेवियों का दिशा निर्देशन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा (प्रवक्ता गृह विज्ञान) के द्वारा किया गया इस अवसर पर उनकी सहायक श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती नीरजा सखूजा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।






