
रुड़की। आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक- 1 रूड़की में राष्ट्रीय एकता दिवस तथा वार्षिक खेल-दिवस धूम धाम से मनाया गया| इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता बिष्ट ने प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट, उप प्राचार्या संगीता खोराना तथा मुख्य अध्यापिका नेहा चौबे के साथ दीप प्रज्व्वालित कर किया| सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता बिष्ट, प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट, उप प्राचार्या संगीता खोराना तथा मुख्य अध्यापिका नेहा चौबे सहित समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने लौह-पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया| तदोपरांत प्राचार्य ने समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलायी| इसके बाद सभी ने एकता दौड़ में प्रतिभाग कर देश की अखंडता को बनाये रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई |

अपने संबोधन में प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने कहा कि देश की एकजुटता को बनाये रखने में लौह -पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका अविस्मर्णीय है |

मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता बिष्ट ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल व्यक्तित्व के चहुंमुखी विकास में सहायक होता है| यह हमारे अन्दर अनुशासन की भावना पैदा करता है, साहस भरता है तथा समाज में आपसी प्यार और भाईचारे को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर कबड्डी कनिष्ठ बालक वर्ग अंतरसदनीय प्रतियोगिता में रमण सदन ने गोल्ड, टैगोरे सदन ने सिल्वर तथा शिवाजी सदन ने ब्रोंज मैडल जीता। कबड्डी कनिष्ठ बालिका वर्ग अंतरसदनीय प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने गोल्ड, अशोक सदन ने सिल्वर तथा शिवाजी सदन ने ब्रोंज मैडल जीता|

कबड्डी वरिष्ठ बालिका वर्ग अंतरसदनीय प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने गोल्ड, शिवाजी सदन ने सिल्वर तथा रमण सदन ने ब्रोंज मैडल जीता। कबड्डी वरिष्ठ बालक वर्ग अंतरसदनीय प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने गोल्ड, अशोक सदन ने सिल्वर तथा रमण सदन ने ब्रोंज मैडल जीता|
200 मीटर दौड़ कनिष्ठ बालक वर्ग में शिवा (8 स) ने गोल्ड, आयुष (8 स) ने सिल्वर तथा योगेश (7 अ ) ने ब्रोंज मैडल जीता। 200 मीटर दौड़ कनिष्ठ बालिका वर्ग में स्नेहल (7 ब) ने गोल्ड, लक्ष्मी (7 ब) ने सिल्वर तथा नव्या शर्मा (6 अ ) ने ब्रोंज मैडल जीता।
400 मीटर दौड़ वरिष्ठ बालक वर्ग में अक्षित (9 ब ) ने गोल्ड, मयंक (9 स) ने सिल्वर तथा रक्षित (10 स ) ने ब्रोंज मैडल जीता। 400 मीटर दौड़ वरिष्ठ बालिका वर्ग में रिया शुक्ला (9 स ) ने गोल्ड, जेसिका (9 स) ने सिल्वर तथा महक (9 अ ) ने ब्रोंज मैडल जीता।
बालवाटिका के बच्चों के लिए आयोजित फ्रॉग रेस में अनाया एवं दक्ष पहले स्थान पर तथा युधवीर दुसरे स्थान पर रहे। प्रा थमिक विभाग के कक्षाओं के लिए आयोजित सैक रेस में कक्षा तीन की भूमिका एवं तरुण प्रथम स्थान पर तथा इसी कक्षा के अदिति तोमर एवं वली दुसरे स्थान पर रहे । कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच संचालक वरिष्ठ शिक्षक श्री ओमबीर सिंह, खेल शिक्षक श्री हरिनंद, खेल कोच विक्रांत नेगी तथा योग शिक्षक आशु भाटिया के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा |






