
रुड़की। पुलिस टीम ने खनन कारोबारी के पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया है कि गुलाम साबिर पुत्र ताहिर हसन निवासी शान्तरशाह ने तहरीर देकर बताया गया कि 02 मोटर साईकिल पर सवार 03 व्यक्तियों द्वारा उसके उपर जान से मारने की नियत से नगला ईमरती अण्डर पास के फायर किया था। उसके उपर किये गये फायर से अन्य राहगीर वारिस को गोली लगने पर घायल हो गया था। थाना बहादराबाद पुलिस के साथ मिलकर मुठभेड में एक बदमाश नितीश कुमार को दबोच लिया जबकि अन्य 03 बदमाश मौके से भाग गए थे। पुलिस टीम ने भाग दौड़कर मुख्य षड़यंत्रकारी सुधीर व शूटर प्रीतम उर्फ कल्लू को घटना मे प्रयुक्त तमंचा, कारतूस तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल सहित दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर षडयन्त्र में 03 अन्य के शामिल होने व मुठभेड में घायल आरोपी सहित वारदात में चार शूटरो के शामिल होने की जानकारी मिली। तत्पश्चात टीम द्वारा 03 षड़यंत्रकारियों को भी पकड़ लिया। चारों शूटर में से दो शूटर को गिरफ्तार किया जा चुका है, बाकी की तलाश जारी है।

पकड़े गए आरोपित सुधीर पुत्र चरण सिंह निवासी ग्राम कुंआखेड़ा को0 लक्सर जनपद हरिद्वार (मुख्य षडयन्त्रकारी) प्रीतम उर्फ कल्लू पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम कुंआखेड़ा को0 लक्सर जनपद हरिद्वार ( शूटर )
,मुर्सलीन पुत्र मुस्तकीम निवासी इक्कड खुर्द थाना पथरी हसनुज्जमा पुत्र अख्तर निवासी कस्बा लंढौरा आरिफ उर्फ हाकम पुत्र घसीटा निवासी कस्बा लंढौरा का चालान कर दिया गया है।






