
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली के लिए 4 नवंबर को राजधानी देहरादून में सचिवालय का घेराव करेगा,सचिवालय घेराव से पूर्व परेड ग्राउंड से सचिवालय तक महारैली निकाली जाएगी,इसके लिए मोर्चा राज्य, मंडल व जनपदों में टीम बनाकर तैयारी में जुटा हुआ है हरिद्वार में 4 प्रभारी इस महारैली को सफल बनाने के लिए सम्पर्क अभियान में लगे है,

मोर्चे के अध्यक्ष डॉ0 नवीन सैनी ने बताया कि प्रदीप कुमार सिंह, सन्दीप शर्मा, सतीश सैनी, महिला अध्यक्ष दीपा कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवीण जटराणा, अजय चौधरी, रुड़की प्रभारी परवेज आलम, सुशील चौधरी, कुलदीप सिंह,अजय सैनी,जिला संयोजक मांगेराम मौर्य, संगठन मंत्री लाल सिंह, जिला प्रभारी विवेक सैनी,


दिनेश लाल शाह,विपिन कुमार (लोक निर्माण वि0) दिनेश लखेड़ा (स्वास्थ्य विभाग) आदि शिक्षक/कर्मचारी महारैली को सफल बनाने हेतु संपर्क अभियान में लगे हुए हैं, राज्य के सभी बड़े संगठनों ने मोर्चे के समर्थन में पत्र भी जारी किए है।







