Latest Update

पेराई सत्र शुरू होने से पहले तैयारियां पूर्ण करें मिल प्रबंधन:सुशील राठी  गन्ना समिति प्रबंधन ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं को परखा, 4 नवंबर को प्रारम्भ होगा उत्तम चीनी मिल का पपेराई सत्र 

मंगलौर। आज लिब्बरहेड़ी सहकारी गन्ना विकास समिति लिo मंगलौर के प्रबंधन ने उत्तम चीनी मिल, लिब्बरहेड़ी के गन्ना यार्ड का निरीक्षण किया, चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने अधिकारियों को साथ लेकर मिल यार्ड का निरिक्षण किया। अभी तक पूर्ण रूप से यार्ड सही ना कराये जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए वहाँ उपस्थित मिल अधिकारियों को पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व यार्ड को पूर्ण रूप से ठीक कराये जाने के निर्देश दिए और कहा कि गन्ना लेकर आने वाले गन्ना किसानों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यार्ड में ख़राब पड़े शौचालय तुरन्त ठीक कराये जाएँ, पीने के स्वच्छ पानी एवं साफ और शुद्ध कैंटीन की व्यवस्था की जाए तथा मिल चलने पर यार्ड में साफ सफाई का विशेष प्रबंध रहना चाहिए। सुशील राठी ने कहा कि मिल यार्ड में गन्ना लेकर आने वाले किसानों से वहां पर कार्यरत मिल अधिकारी एवं कर्मचारी व्यवहार सही रखें, यदि गन्ना किसानों की ओर से कोई शिकायत मिलेगी तो इसके लिए मिल प्रबंधन जिम्मेदार होगा। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने मिल प्रबंधन के साथ वार्ता की, सुशील राठी ने मिल प्रबंधन से कहा कि पेराई सत्र चलने के पहले दिन से ही व्यवस्थाएं ऐसी की जाएं कि भीड़ अधिक ना हो और किसान अधिकतम दो घंटे में अपना गन्ना तोलकर वहाँ से चले जाएं, उन्होंने कहा कि इंडेंट जारी करते हुए भी इस बात का ध्यान रखा जाए कि मिल में भीड़ ना लगे, मिल महाप्रबंधक लोकेन्द्र लाम्बा ने आश्वासन देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं पेराई सत्र शुरू होने से पूर्व ठीक करा दी जाएंगी तथा आगामी पेराई सत्र 4 नवंबर 2024 को शुरू कर दिया जाएगा, सचिव अनन्त सिंह ने बताया कि समिति स्तर पर सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं तथा उत्तम चीनी मिल से इंडेंट प्राप्त हो गया है, शीघ्र ही किसानों को पर्चीयां जारी कर दी जाएंगी, इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक युवराज सिंह, सचिव अनन्त सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक शीशपाल, अक्षय शर्मा, शुभम सती, मिल महाप्रबंधक लोकेन्द्र लाम्बा, उपमहाप्रबंधक अनिल सिंह, गेट इंचार्ज सुशील कुमार, जनवीर राणा, आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News