Latest Update

शराब की दुकान के पूर्व सेल्समैन ने खोल डाली नकली शराब की फैक्ट्री

रुड़की। पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने पुलिस टीम की सराहना की।

कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम ने नकली शराब बनाने के पॉश कॉलोनी स्थित दुकान में बनाई गई फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 01 आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी बेहद शातिर हैं। फरार आरोपी केमिकल लेकर आता था और फिर दोनों आरोपित मिलकर अल्कोहोलिक केमिकल में एक निश्चित मात्रा में पानी मिलाकर उसमे शराब जैसा रंग लाने के लिए फ़ूड कलर मिलाते थे तथा इस तैयार नकली शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए फिर इसमें यूरिया मिलाया जाता था। तैयार की गई नकली शराब को ठेके से कम दाम में चलते-फिरते लोगो को बेचा जाता था। कम दाम के चलते ग्राहक भी हाथों हाथ मिल जाते थे। आरोपी कैमिकल से तैयार की गई नकली/जहरीली शराब को खाली शराब की बोतलों में भरकर बोतलों के ऊपर फर्जी लेबल व उत्तराखंड शासन का टैग लगाकर हू-ब-हू असली लगने वाली, नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चला रहे थे। खरीददार किसी भी स्तर पर ये शक नहीं कर पाता था कि शराब नकली है।  

दोनो आरोपी कैमिकल से तैयार की गई नकली शराब को ठेकों के आसपास या राह चलते नशे के शौकीन लोगों को कम दामों में बेच कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। 

रानीपुर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग सेम्भल चौक दादूपुर गोविंदपुर के पास से संदिग्ध को सेंट्रो कार सहित दबोचा गया। जिससे 400 लीटर अल्कोहलिक केमिकल, 80 लीटर नकली शराब, 02 किलो यूरिया, शराब की बोतल के ढक्कन, लेबल/रैपर आदि बरामद किया गया।

आरोपी व उसका साथी दादूपुर गोविंदपुर में किराए पर दुकान लेकर उसमें नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चला रहे थे जहां से भारी मात्रा में एल्कोहोलिक कैमिकल व नकली शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

पकड़ा गया आरोपी अनिरूद्ध सिंह पुत्र हरिकरन सिंह ग्राम रौगांव थाना गजनेर जिला कानपुर देहात हाल पता ग्राम धानुपुरा थाना ताजगंज जनपद आगरा जो वर्ष 2021 में नकली शराब के केस में जेल जा चुका है। 04 साल पूर्व में अलीगढ़ स्थित शराब के ठेके में काम के दौरान आरोपी की पहचान साथ काम कर रहे एक युवक (फरार आरोपी) से हुई थी।लगातार संपर्क में रहने पर कुछ समय पहले उक्त परिचित ने आरोपी को हरिद्वार आकर साथ काम करने का न्योता देते हुए बताया था कि केमिकल से नकली शराब बनाने के काम में पैसा काफी है व ख़र्च कम है। लालच में आकर परिवार सहित आगरा में रह रहा आरोपी हरिद्वार आ गया। घटना का मास्टरमाइंड फरार आरोपी है जो कैमिकल लाने का काम करता था। कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा विगत कुछ ही दिनों के भीतर एक से बढ़कर एक शानदार खुलासे कर आम जनता का दिल जीता है। इस शानदार खुलासे पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने पुलिस टीम की सराहना की और टीम में शामिल प्रत्येक पुलिस कर्मी से हाथ मिलाकर शाबाशी दी। 

पुलिस टीम में एसएचओ रानीपुर कमल मोहन भंडारी,वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोहर सिंह रावत,उप निरीक्षक विकास रावत, हैड कांस्टेबल गोपीचन्द,कांस्टेबल गम्भीर तोमर,संजय रावत,अजय और करन शामिल रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News