
राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान, रूड़की मनोरंजन क्लब के पदाधिकारियों की एक बैठक का
आयोजन संस्थान के सोसायटी कक्ष में किया गया जिसमें दिनांक 26 अक्टुबर, 2024 को संस्थान

के प्रांगण में होने वाले दीपावली मेले आयोजन के संबंध में विभिन्न समितियों को सौंपे गये कार्यों की
समीक्षा की गई । प्रचार प्रसार समिति उपाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि माननीय प्रदीप बत्रा
विधायक रूड़की को दीपावली मेले का मुख्य अतिथि बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता डॉ. सोबन
सिंह रावत ने की। मेले में संस्थान के कार्यों के प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस
एवं डांस प्रतियोगिता, तंबोला, खाने-पीने की दुकान, लक्की ड्रा, रंगोली प्रतियोगिता, झूला इत्यादि की
दुकाने लगाई जाएंगी । बैठक में मेला अध्यक्ष डा. एल. एन. ठकराल डॉ. ए. आर. सैन्थिल कुमार,
मनीष कुमार नेमा, गोपाल कृष्ण,, पवन कुमार, महेन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा, डॉ. अश्वनी रानाड़े, डॉ.
मुकेश शर्मा, सुखान्त जैन, सत्येन्द्र कुंमार, प्रिया गगनेजा, अरूण कुमार, चारू पाण्डेय, इफ्तखारूल
हसन, काजल पाल, दीपक बिष्ट, प्रदीप कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।






