Latest Update

90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1महिला सहित 06 शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

लक्सर। उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/चरस/ गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी कोतवाली/थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को लगातार निर्देशित किया जा रहा है । प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में एक्टीव किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय रहकर जगह-जगह छापेमारी कर 06 शराब तस्कर को लक्सर क्षेत्र से कुल 90 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ थाना क्षेत्र से पकड़ा गया । अवैध शराब के साथ पकडे गये व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। महिला निवासी ग्राम पीतपुर,असगर पुत्र बारू निवासी भिक्कमपुर जीतपुर ,पीन्टू पुत्र मेघराज निवासी पीतपुर , पीनवा पुत्र बलदेवा निवासी पीतपुर,सचिन पुत्र पप्पू निवासी ग्राम पीतपुर व अमित पुत्र महेन्द्र निवासी पीतपुर का चालान कर दिया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News