Latest Update

745 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन आरोपियों को दबोचा

बुग्गावाला (हरिद्वार ) । उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

नशा माफिया के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है,उक्त क्रम में थानाध्यक्ष बुग्गावाला द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। 

उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा रायघाटी पुल के पास से साकिब उपरोक्त से बरामद अवैध चरस 251 ग्राम पन्नी रहित 257 ग्राम पन्नी सहित, कुरबान उपरोक्त से बरामद अवैध चरस 255 ग्राम पन्नी रहित 261 ग्राम पन्नी सहित, एहसान उपरोक्त से बरामद अवैध चरस 239 ग्राम पन्नी रहित 244 ग्राम पन्नी सहित, तीनो से बरामद कुल 745 ग्राम अवैध चरस मय मो0सा0 संख्या- एचआर 71 5567 होन्डा साइन के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी साकिब पुत्र शकील अहमद,कुरबान पुत्र जमील निवासी बुग्गावाला व एहसान पुत्र फुरकान निवासी सढोली कलीम थाना बेहट का चालान कर दिया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News