Latest Update

राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय शैक्षिक कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार ने परचम लहराया

हरिद्वार। 22वी राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालय शैक्षिक कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग अंडर 14, 17 तथा 19 वर्ग तीन दिवसीय अगस्त मुनि में संपन्न हुई। 

अंडर 14 आयु वर्ग में हरिद्वार में देहरादून को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा देहरादून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर अंडर-19 बालक वर्ग में हरिद्वार में देहरादून को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया देहरादून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में हरिद्वार में रुद्रप्रयाग से हार कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

जिला खेल समन्वययक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रतियोगिता में मिश्रित सफलता के लिए टीम मैनेजर संजीव राणा, मनजीत राणा,, सुबोध नयन तथा मनीष कुमार की विशेष रणनीति काम आई। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार कमलेश कुमार गुप्ता तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आशुतोष भंडारी ने टीम मैनेजर तथा विजेता खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News