Latest Update

सोसाइटी के गार्ड्स को नाले से सुनाई दी अजीब आवाज, देखा तो रह गए दंग, देखें Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. ऐसे में कभी-कभी कोई वीडियो या खबर ऐसी वायरल हो जाती है जिससे हर कोई हैरान हो जाता है. ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एकउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सोसाइटी के गार्ड्स को अजीब आवाजें सुनाई दे रही थीं. जब गार्ड्स करीब गए और जाकर देखा तो वह हैरान रह गए। दरअसल एक शख्स नाले में गिरा हुआ था, जिसकी हालत देखकर पहले तो गार्ड्स डर गए लेकिन बाद में उसकी मदद की और बाहर निकाला। पता चला कि भाई साहब शराब के नशे में थे.

नोएडा वेस्ट अरिहंत आर्डेन सोसाइटी

पूरी घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट अरिहंत आर्डेन सोसाइटी की बताई जा रही है. सोसाइटी के गार्ड्स जब गश्त कर रहे थे, तब उन्हें नाले से आवाज सुनाई दी, जाकर देखा तो पता चला कि एक शख्स उसमें गिरा हुआ है. रस्सी की मदद से गार्ड्स ने शख्स को बाहर निकालने की कोशिश की. जिसका वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर सभी हैरान रह जाते हैं

नाले की गंदगी से काला शख्स

शख्स बाहर निकलने के बाद दिखाई दिया कि शख्स नाले की गंदगी से काला हो चुका था. गार्ड्स ने तुरंत शख्स को नहाने के लिए पानी की व्यवस्था की, शख्स नहाया. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पूरी घटना सुबह करीब 4 बजे हुई है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में था और टहलने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नाले में गिर गया. वो नाले में कितनी देर तक पड़ा था, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News