Latest Update

कार चलाने के दौरान आया हार्ट अटैक, दिल्ली पुलिस के ASI की गई जान; जानें कैसे रूकी गाड़ी

दिल्ली के अमन विहार इलाके में कार चलाने के दौरान हृदयघात होने से दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की मौत हो गई। कंझावला रोड पर हृदयघात होते ही उनकी वैगन आर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने हृदयघात से मौत की आशंका जताई है। मृत एएसआई की पहचान जय प्रकाश (58) के रूप में हुई है।

जय प्रकाश सपरिवार जटखोर गांव में रहते थे। वह दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। इनकी तैनाती यातायात विभाग के लाजपत नगर सर्किल में थी। मंगलवार सुबह वह वैगन आर कार से घर से लाजपत नगर के लिए निकले थे। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब 6:30 बजे अस्पताल से पुलिस को एक मरीज को मृत अवस्था में लाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहचान पत्र के जरिए उनकी पहचान हुई। उनके शरीर में कोई चोट का निशान नहीं थे। डॉक्टरों ने हृदयघात होने से उनकी मौत की आशंका जताई।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि उनकी वैगन आर कार डिवाइडर से टकराई हुई है। आशंका है कि कार चलाने के दौरान हृदयघात होने पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं लगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News