Latest Update

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सैनी का रादौर पहुंचने पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश सचिव संदीप सैनी के नेतृत्व में बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सैनी का रादौर पहुंचने पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश सचिव संदीप सैनी के नेतृत्व में बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सैनी ने हरियाणा प्रदेश में चल रहे समाज कल्याण के कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने प्रदेश में सैनी समाज के मुख्यमंत्री व रादौर में भाजपा कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की जीत पर हार्दिक बधाई दी। हरियाणा प्रदेश की कमान समाज के मुख्यमंत्री के हाथो में जाना समाज के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव संदीप सैनी ने कहा कि देश व प्रदेश में सैनी समाज के लोगों को समाज के कल्याण के लिए किए गए कार्यो व उच्च पदो पर आसीन समाज के लोगों को सम्मानित करने का काम किया जायेगा। जिससे समाज के लोग अधिक से अधिक जरूरतमंदो की सहायता कर सके। वहीं अनिल सैनी के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे समाज में खुशी है। उन्होंने अध्यक्ष अनिल सैनी से अपील की कि वे सभी 36 बिरादरियों को एकसाथ लेकर चलने का प्रयास करे। जिससे सभी में भाईचारा पनप सके। नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सैनी ने कहा कि हरियाणा में प्रदेश सचिव संदीप सैनी समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रहे है। जिससे संदीप सैनी का नाम आज समाज में गर्व से लिया जाता है। संदीप सैनी समाज के कल्याण कार्यो के लिए आवाज बुलंद करने का काम करते रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News