
*श्रद्धा,भाव, व,प्रेम से भरा है करवाचौथ का त्यौहार ,क्रांतिकारी शालू सैनी* शरहद पर तैनात देश के जवानों की सुहागिन पत्नियों को ,थाने में तैनात सुहागिन बहनों को व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली सुहागिन बहनों को सम्मानित कर श्रृंगार भेट किया

मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में सुहागिनों को करवा चौथ के पावन पर्व पर सम्मानित कर श्रंगार का वितरण किया गया।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सुहागिनों के लिए शिव मंदिर में भगवान शिव से उनके सुहाग की लंबी उम्र की कामना की और उनके परिवार को इस तरह ही हसते खेलते रहने के लिए हजारों साल की उम्र की कामना भगवान शिव से की गई हैं। किसी भी सामाजिक संगठन के द्वारा यह पहला कार्य हैं जों समूचे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। शहर में इस बात के चर्चे भी कुछ कम नही हैं कि समाज सेवा के क्षेत्र में क्रांति कारी


शालू सैनी द्वारा निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते हुए अल्प समय में ही आसमान को छू लिया हैं। क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि बॉर्डर पर तैनात जवानों की पत्नियों को श्रंगार वितरण किया गया थानों में तैनात महिला पुलिस बहनों को श्रृंगार वितरण किया गया इसके अलावा शहर से बाहर जॉब करने वाले खाकीधारियों की पत्नियों को भी श्रंगार वितरित किया गया हैं। वहीं झुग्गी झोपडी में रहने वाली सुहागिन महिलाओं को श्रंगार वितरण किया गया। करवा चौथ का पर्व सभी महिलाओं के लिए बहुत बढा पर्व माना जाता हैं। इस पर्व पर सभी महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं।
निवेदक राजू सैनी महासचिव साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट






