
*“भारतीय जनता पार्टी, रूड़की”*
भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता समीक्षा अभियान के अंतर्गत रूड़की विधानसभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सक्रिय सदस्यता समीक्षा अभियान के जिला संयोजक देवी सिंह राणा और संचालन जिला टोली सदस्य डॉ० अनिल शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में सक्रिय सदस्यता अभियान की जिला रूड़की प्रभारी, राज्य सभा सांसद तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० कल्पना सैनी ने प्राथमिक एवम् सक्रिय सदस्यता अभियान में लगे पार्टीजनों का आह्वान करते हुए कहा कि 30 अक्टूबर तक शेष बचे दिनों में और अधिक परिश्रम करके लक्ष्य से अधिक प्राथमिक एवम् सक्रिय सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और सांगठनिक रूप से भाजपा सबसे अधिक सदस्यों वाला शक्तिशाली राजनैतिक दल है। डॉ० कल्पना सैनी ने सदस्यता अभियान की मंडलवार जानकारी प्राप्त करते हुए अभियान को और अधिक गति प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा की नीतियों को पसंद करने वाले बहुत लोग अभी भी सदस्य नहीं बन पाए हैं, ऐसे व्यक्तियों से कार्यकर्ताओं को सम्पर्क करना होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता के आधार पर नवम्बर व दिसंबर माह में बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश और केंद्रीय कार्यकारिणी के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न होंगे।
सक्रिय सदस्यता समीक्षा अभियान के जिला संयोजक देवी सिंह राणा ने सक्रिय सदस्यता अभियान की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए जिला प्रभारी डॉ० कल्पना सैनी का स्वागत किया।
जिला महामंत्री प्रवीण सिंधु, प्राथमिक सदस्यता के जिला संयोजक एवम् पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, सक्रिय सदस्यता जिला टोली सदस्य आदेश सैनी एवम् डॉ० अनिल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त प्राथमिक सदस्यता के जिला सह संयोजक सतवेंद्र सिंह एवम् सोनू धीमान, रूड़की पश्चिमी मण्डल के अध्यक्ष संजीव तोमर, पूर्वी मण्डल के उपाध्यक्ष सतीश धीमान, पूर्वी मण्डल के सदस्यता सहयोगी डॉ० सौरभ गुप्ता, पश्चिमी मण्डल के सदस्यता सहयोगी पवन तोमर, प्राथमिक सदस्यता पश्चिमी मण्डल के संयोजक सुमित अग्रवाल, प्राथमिक सदस्यता पूर्वी मण्डल के सह संयोजक धीर सिंह एवम् सचिन कश्यप आदि सदस्यता अभियान से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डॉक्टर अनिल शर्मा
जिला टोली सदस्य
सक्रिय सदस्यता अभियान
जिला: रूड़की






