Latest Update

*पुरानी पेंशन बहाली के लिए महारैली हेतु बनी योजना*

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए 04 नवम्बर को सचिवालय घेराव हेतु महारैली का आयोजन किया गया है, इसके लिए मोर्चा द्वारा बैठक कर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में आयोजित बैठक में बोलते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ0 नवीन सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा एन पी एस योजना को हटाकर अब यूपीएस योजना लागू की गई है जो कर्मचारियों के बिल्कुल भी हित में नहीं है।हमारी मांग है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को ही बहाल किया जाएं। मोर्चे के संयोजक मांगेराम मौर्य ने महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया,

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी और वरिष्ठ शिक्षक नेता सुशील चौधरी ने कहा कि 4 नवम्बर के कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुट होकर सभी विभागों में व्यापक सम्पर्क अभियान चलाया जाएं।

इस मौके पर प्रवीण जटराणा, गजेन्द्र राजपूत, शत्रुजीत अमेठिया,अजय चौधरी, सतीश सैनी,परवेज आलम, ताजीम अली, कुलदीप कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, रविंद्र बिजलवाण, विवेक सैनी, अजय सैनी आदि शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली रैली में संख्या बढ़ाने हेतु अपने अपने विचार रखे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News