
बॉलीवुड दबंग खान सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा ने अपना बांद्रा वाला घर बेच दिया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। ऐसा आखिर अर्पिता ने क्यों किया जानिए क्या है पूरा मामला।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा बॉलीवुड के मशहूर कपल हैं। दोनों अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। सलमान अपनी बहनों से बेहद प्यार करते हैं, जिसे सभी लोग वाकिफ हैं। लेकिन अब आई जानकारी से सलमान के प्रशंसक थोड़े निराश हैं कि आखिर क्यों उनकी बहन अर्पिता ने अपना शानदार बंगला बेच दिया है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने अपना बांद्रा वाला 1750 स्क्वायर फीट का घर बेच दिया है। इस घर को अर्पिता ने करीब 22 करोड़ रुपये में बेचा है। बताया जा रहा है कि अब शर्मा फैमिली नए घर में शिफ्ट होंगे। दोनों ने अपना बांद्रा वाला घर करोड़ों रुपये में बेचकर वर्ली में नया घर खरीदा लिया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, आयुष और अर्पिता ने 2022 में अपना बांद्रा स्थित आवास 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह संपत्ति मुंबई के खार पश्चिम उपनगर में स्थित है। खार स्थित यह प्रॉपर्टी सतगुरु डेवलपर्स द्वारा विकसित फ्लाइंग कार्पेट गगनचुंबी इमारत की 12वीं मंजिल पर स्थित है। यह अपार्टमेंट 1,750 वर्ग फीट में फैला है और इसमें चार पार्किंग हैं।

फरवरी, 2024 को अर्पिता ने संपत्ति पंजीकृत की और 40 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया। यह संपत्ति बॉम्बे जिमखाना के पास स्थित है, जिसका किराया 1.75 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये प्रति माह है। हालांकि अर्पिता और आयुष की ओर से अपने बंगले के बिकने और खरीदने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

अर्पिता खान शर्मा ने 2014 में अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आहिल, जिसका जन्म 2016 में हुआ और बेटी का नाम आयत, जिसका जन्म 2019 में हुआ। काम की बात करें तो आयुष अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ क्वाथा में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म भारतीय सेना से जुड़ी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और इसका निर्देशन करण ललित बुटानी ने किया है, जिसकी पटकथा करण बुटानी ने ही लिखी है। दूसरी ओर, सलमान फिलहाल साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं।






