Latest Update

Festive season में रिकॉर्ड तोड़ रहा Gold, पहली बार इतने हाई लेवल पर पहुंची कीमत

बिजनेस डेस्कः भारत में त्योहारी सीजन चल रहा है और करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली जैसे फेस्टिव में लोग सोना खरीदते हैं। ऐसे में आए दिन सोने की कीमत आसमान छू रही हैं और अपने हाई लेवल पर पहुंच गई हैं।

शुक्रवार को सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार 18 अक्टूबर को सोना 600 रुपए महंगा होकर 77,410 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 683 रुपए महंगी होकर 92,283 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। इससे एक दिन पहले चांदी 91,600 रुपए पर थी। चांदी का ऑलटाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो है जो उसने 29 मई 2024 को बनाया है।

ग्लोबल मार्केट में पहली बार 2,700 डॉलर के पार

कमोडिटी विश्लेषकों का अंदाजा है कि अगले साल जून तक सोना 85 हजार तक जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना पहली बार 2,700 डॉलर प्रति आउंस से ऊपर निकल गया। 18 अक्टूबर 2024 को स्पॉट गोल्ड (spot gold) 2,714 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर था। इसी तरह बेंचमार्क यूएस दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स (Gold COMEX DEC′24) भी शुक्रवार को कारोबार के दौरान 2,729.30 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर देखा गया।

एक हफ्ते में सोना 2,500 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया। 24 कैरेट सोना 10 अक्टूबर को 74,830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

17 अक्टूबर 2023 को देश में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत 59,283 रुपए थी। अभी यह 77,410 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में 78000 के करीब पहुंची सोने की कीमत

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 550 रुपए की तेजी के साथ 79,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। बृहस्पतिवार को पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 79,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 550 रुपए उछलकर 79,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 78,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस बीच, चांदी 1,000 रुपए उछलकर 94,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को चांदी 93,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News