
सूत्रों के मुताबिक रुड़की के सोलानीपुरम स्थित कालोनी में शिवकुमार त्यागी नामक एक व्यक्ति द्वारा अपने आप को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर के द्वारा गोली मारकर आत्महत्या कर ली गई है जिनकी उम्र लगभग 58 वर्ष बताई जा रही है। घटना अभी शाम लगभग 6:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है मौके पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह के साथ पुलिस पहुंच चुकी है और घटना के कारणों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।






