Latest Update

*एक बार फिर रुड़की आईआईटी संदेह के घेरे में छात्र-छात्राओं की सेहत के साथ किया जा रहा बड़ा खिलवाड़ खाना बनाने वाले बर्तनों में चूहे कर रहे उछल कूद। डायरेक्टर को केवल सिक्योरिटी की फिकर बच्चों की जान की नहीं। क्योंकि सिक्योरिटी में कर रखा है करोड़ों रुपया खर्च।रुड़की शहर के नागरिक संदिग्ध नजर आते हैं।*

रुड़की। आईआईटी रुड़की अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहती है इस बार चर्चा का विषय राधा-कृष्ण भवन की मेस में खाने के सामान में चूहे मिलने से हड़कंप मच गया । यह चूहे कढ़ाई और अन्य खाद्य पदार्थों बनाने वाले बर्तनों में मिले है। जैसे ही मेस के बर्तनों में चूहा की बात छात्रों को पता चली बर्तन में पड़े चूहे की वीडियो बना ली और जमकर हंगामा भी किया जिसके बाद आई आई टी प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है हालांकि इस बाबत आई आई टी प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

दरअसल सूत्रों का कहना है बृहस्पतिवार को आईआईटी रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में दोपहर का खाना बना हुआ था। प्रतिदिन की तरह ही बृहस्पतिवार की भी बड़ी संख्या में छात्र खाना खाने के लिए मेस में पहुंचे थे । ऐसे में कुछ छात्र किचन की तरफ जा पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि जिस कढ़ाई में सब्जी बनी हुई थी, उसमें दो चूहे कूद रहे हैं। इस दौरान उन्होंने इसकी वीडियो भी बना ली, और अन्य छात्रों को भी मौके पर बुला लिया। यही नहीं, छात्रों ने अंदर जाकर देखा तो जिस प्रेशर कूकर में चावल तैयार होना था, उसमें भी चूहा गोते लगा रहा था। इसके अलावा किचन में रखे अन्य सामग्री में भी चूहे मिले। यह देख छात्र दंग रह गए। छात्रों का कहना था कि उन्होंने चूहों वाला खाना खिलाया जा रहा है। ऐसे में छात्रों ने मौके पर हंगामा कर दिया। छात्रों का कहना था कि देशभर का जाना माना संस्थान होने के बाद भी यहां साफ-सफाई नहीं रखी जाती है। इससे किचन में चूहे छात्रों का खाना खा रहे हैं, जिससे छात्र बीमार पड़ सकते हैं। छात्रों ने संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर दी। इस दौरान छात्रों की मेस के कर्मचारियों से बहस भी हो गई। इस दौरान मेस के कर्मचारी हंगामा कर छात्रों को समझने का प्रयास कर रहे थे लेकिन छात्रों का कहना था कि जिस तरह से मेस के किचन में कोई भी साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है और जिन बर्तनों में छात्रों के लिए खाना बनाया जाता है उन बर्तनों में चूहे गोते खा रहे हैं इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं मेस का स्टाफ कितना छात्रों के प्रति गंभीर है यह घटना अपने आप में आई आई टी पर भी सवाल खड़ा करती है

अभी कुछ दिन पहले रुड़की शहर के विधायक प्रदीप बत्रा आईआईटी के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे उनका आरोप था शहर के लोगों को अंदर जाने से सुरक्षा के नाम पर रोका जाता है इस मामले को लेकर भी आईआईटी रुड़की चर्चा में रही थी

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News