
आज राजकीय हाई स्कूल टांडा टीरा हरिद्वार के कक्षा 9 व 10 के छात्र-छात्राओं ने संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ0 नवीन सैनी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री दिनेश लाल शाह के नेतृत्व में हरिद्वार के प्रसिद्ध धार्मिक व शैक्षणिक स्थल शांतिकुंज एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण

किया, सबसे पहले छात्र- छात्राओं ने शांतिकुंज के संस्थापक प0 श्री राम शर्मा जी एवं माता जी के समाधि स्थल पर पहुँचकर उनको नमन किया, उसके बाद संगीत स्थल,ध्यान केंद्र हिमालय दर्शन, उद्यान विभाग,मन्दिर स्थल, अखंड ज्योति आदि के दर्शन कर केंटीन में जलपान किया व बाद में साहित्य केंद्र से पुस्तके भी खरीदी,संस्थान से बच्चों ने व्यक्तित्व विकास की कई बातों को सीखा एवं सभी छात्र सादा जीवन जीते हुए भी उच्च आदर्शों को प्राप्त करने का प्रबंधन करने की कला से रूबरू हुए उसके बाद छात्र गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पुरातत्व संग्रहालय स्थल पहुंचे जहाँ पर संग्रहालय के निदेशक डॉ0 मनोज कुमार के मार्गदर्शन में छात्रों ने अपने देश की गौरवशाली संस्कृति के पुराने अवशेषों व विश्वविद्यालय के संस्थापक स्वामी श्रद्धानन्द की पुरानी वस्तुओं को देखकर संग्रहण की कला का सुंदर नमूना देखा,बच्चों को दोनों संस्थाओं में भ्रमण कर प्राचीन भारतीय धर्म, संस्कृति,उद्यम एवं साधारण जीवन जीते हुए भी राष्ट्र के लिए महान कार्यों को करते रहने की प्रेरणा मिली भ्रमण में शिक्षिका श्रीमती सुषमा थपलियाल का भी सहयोग छात्रों को मिला।







