
सर्वसमाज सेवा समिति द्वारा शरद पूर्णिमा पर ₹5 थाल सेवा में विशेष भोजन का आयोजन, भूखे को भोजन करना ईश्वर की सेवा के समान – प्रमोद जोहर*
सर्व समाज सेवा समिति रुड़की द्वारा सप्ताह में तीन दिन सिविल लाइन प्रेम मंदिर के बाहर ₹5 थाल सेवा का आयोजन किया जाता है, इस अवसर पर समिति के मुख्य संयोजक प्रमोद जोहर ने कहा कि सर्व समाज सेवा समिति रूड़की द्वारा सभी के सहयोग से₹5 थल सेवा अर्थात ₹5 में भरपेट भोजन सभी के लिए दिया जाता है किंतु आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर भोजन में विशेष खीर का समावेश किया गया था इस अवसर पर रेलवे बोर्ड सलाहकार



समिति सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि सर्व समाज सेवा समिति द्वारा जो यह₹5 में थाल सेवा का पुनीत कार्य किया जा रहा है वास्तव में ₹5 का शुल्क केवल आत्म सम्मान के लिए रखा गया है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरा तो सभी से ही है निवेदन है कि उतना ही भोजन ले जितना वह खा सके इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने कहा कि सर्व समाज सेवा समिति द्वारा सभी के सहयोग से जो यह ₹5 थाल सेवा का कार्य किया जा रहा है वह वास्तव में प्रशंसनीय हैं और उनका यह सौभाग्य है कि हमें यहां सेवा करने का मौका प्राप्त हो रहा है, इस अवसर पर भोजन कर रहे लोगों ने बताया कि खाना वास्तव में बहुत स्वादिष्ट बनता है और उन्हें यह लगता है कि वास्तव में वह घर पर बैठकर भोजन कररहे हो, एक व्यक्ति से पूछने पर उसने बताया कि उन्हें यहां का भोजन प्रसाद स्वरूप लगता है थाल सेवा में सेवा करने वालों सुरेंद्र मेंहदीरत्ता, हरीश आहूजा, आदेश गोयल,अलका गोयल,संजीव गुलाटी,विपिन ठुकराल, अश्वनी आहूजा, फकीरचंद, अरविंद कश्यप,प्रदीप, सुरेश , संजय छाबड़ा आदि उपस्थित रहे






