
इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स द्वारा आज मुंडा खेड़ा लक्सर की मैत्री कन्या गुरुकुलम की 8 लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर की पहली डोज लगवाई गई। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली आम बीमारी है,,जिससे कई महिलाओं की मृत्यु भी हो जाती है।। यह एकमात्र ऐसा कैंसर है जिसकी वैक्सीन समय पर लगवाने से भविष्य में इस बीमारी से बचा जा सकता है । सर्वाइकल कैंसर की जागरूकता अभियान के तहत इनरव्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स द्वारा 8 लड़कियों नेहा, संध्या, आयुषी, प्रीती, निकिता, खुशी, तन्वी और रिया जिनकी उम्र 13 से 18 वर्ष की है,,को यह वैक्सीन लगवाई गई । यह वैक्सीन तीन चरणों में लगती है । पहली वैक्सीन के 1 महीने बाद दूसरी वैक्सीन और उसके 6 महीने बाद तीसरी वैक्सीन लगती है ,इसका पूरा कोर्स तीन चरणों में होता है।

इस वैक्सीन के एक डोज़ की कीमत ₹1500 प्रति वैक्सीन होती है ,क्लब सदस्यों द्वारा यह एक अच्छी शुरुआत है तथा क्लब सदस्यों ने इसके माध्यम से एक अच्छा संदेश देने का प्रयास किया है । यह वैक्सीन रुड़की की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ “”डॉक्टर वंदना ग्रोवर “”द्वारा लगाई गई है इस अभियान में क्लब अध्यक्ष “सीमा भाटिया, क्लब संपादक “नीलम मधोक,,कुमुद सिंघल ,ममता गुप्ता ,संगीता गुप्ता तथा साधना शर्मा उपस्थिति रही क्लब द्वारा भविष्य में भी इसी तरह की जागरूकता अभियान को जारी रखने का प्रयास किया जाएगा







