Latest Update

*आज संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य श्री अजय कौशिक जी का स्वागत केशव दयाल जी द्वारा फूल माला डाल कर किया गया।*

आज संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य श्री अजय कौशिक जी का स्वागत केशव दयाल जी द्वारा फूल माला डाल कर किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती श्रद्धा हिंदू जनपद मंत्री संस्कृत भारती उत्तरांचलम का स्वागत शालिनी गुप्ता द्वारा किया गया। श्री योगेश जी का स्वागत चंद्रपाल जी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में रुड़की

ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संस्कृत नाटक में श्री मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज प्रथम,एस एस डी पी स इंटर कालेज द्वितीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य में आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रथम एवं कौशिक इंटर कालेज की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहे। समूहगान में श्री मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रही। वादविवाद में एसएसडीपीसी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने

प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशु भाषण में श्री मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा प्रथम रही। श्लोक उच्चाचरण में आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती श्रद्धा हिन्दू ने किया। कार्यक्रम में बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अजय कौशिक जी द्वारा प्रतियोगी छात्र-छात्राओं का का उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम संयोजक केशव दयाल,

ने विद्यालय की अच्छी व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में उमेश कुमार,योगेश कुमार,रुक्मण सैनी अंतिम आर्य,कंचन मल्होत्रा, श्रुति वालिया ,शालिनी गुप्ता ,मनीष बड़थ्वाल, दीप्ति ,गीतामेहंदी रत्ता,कामिनी,गुप्ता ,गायत्री ,वैशाली, रितु यादव, पूर्णिमा, आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News