Latest Update

*भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला शाखा ने दशहरा पर्व श्री गार्डन आदर्शनगर में धूमधाम से मनाया।*

*“भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा रुड़की”*

        भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला शाखा ने दशहरा पर्व श्री गार्डन आदर्शनगर में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। बालक बालिकाओं और महिलाओं ने लोक गीत, लोक नृत्य और फैंसी ड्रेस आदि के माध्यम से सबका मन मोह लिया।

           अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक ने कहा कि भारत पर्वों का देश है। भिन्न भिन्न पर्व हमारी साझी सांस्कृतिक विरासत है। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है तथा नवरात्रि के माध्यम से हम शक्ति की आराधना करके मां दुर्गा से वरदान मांगते हैं कि हम सदैव अन्याय का विरोध कर सके और न्याय के साथ खड़े हों।

           महामंत्री पुष्पा शर्मा एवम् कोषाध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि समय समय पर इस प्रकार के आयोजन परस्पर मेलजोल बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। पर्वों को मिल जुलकर मनाने से समता और समरसता का वातावरण बनता है, जो समाज तथा राष्ट्र के लिए बहुत आवश्यक है।

      इस अवसर पर बच्चों के लिए क्विज, गीत, नृत्य, फैंसी ड्रेस, कुर्सी दौड़ आदि अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

         आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से नीलम शर्मा ,उषा शर्मा ,मिथिलेश शर्मा ,दीपशिखा ,सुनीता ,रेनू शर्मा नीरा भारद्वाज ,राधिका त्रिपाठी ,मीनाक्षी शुक्ला ,सुष्मिता ,शालू, पूनम शर्मा शिवानी शर्मा , सुलोचना सेमवाल, हेमा शर्मा,अखिलेश शर्मा, डॉ० विंतेश कौशिक, मीना ,निशा ,मुस्कान ,मानवी कौशल ,पारुल त्रिपाठी, वंशिका ,प्रिया शर्मा ,पीहू शर्मा आदि सम्मिलित थी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News