Latest Update

उत्तराखंड के पहाड़ों में यात्रियों का सफर होगा आरामदायक, हनोल-खिर्सू सहित इन रूटों पर जल्द रोडवेज बस सेवा

उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों पर उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द रोडवेज बसों की सेवाएं बढ़ाने जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर रोडवेज के बेड़े में 130 नई बसें शामिल हो जाएंगी

इन सभी बसों को संचालन रोडवेज पहाड़ी मार्गों पर करेगा।इससे लोगों को पर्वतीय क्षेत्रों के लिए और बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही जिन मार्गों पर सेवाएं लंबे समय से बंद हैं, वहां भी संचालन शुरू हो जाएगा। तीन वर्षों की मशक्कत के बाद रोडवेज की नई बसें आनी शुरू हो गई हैं। गोवा से 130 बसें आ रही हैं, इसमें एक बस देहरादून पहुंच चुकी है, बाकी बसें एक सप्ताह के भीतर देहरादून आएंगी। नई बसें पर्वतीय मार्गों के लिए खरीदी गई हैं। ऐसे में गढ़वाल और कुमाऊं के मार्गों पर बस सेवाएं बढ़ने की उम्मीद जग गई है। रोडवेज के कुछ मार्ग ऐसे हैं, जिन पर बसों की कमी के कारण सेवाएं प्रभावित हैं। ऐसे में नई बसें आने के बाद इन मार्गों पर सेवाएं शुरू होने की पूरी उम्मीद है।

देहरादून से ये सेवाएं हैं बंद

देहरादून से पर्वतीय डिपो की बसें पहाड़ी मार्गों के लिए चलती हैं, लेकिन बसों की कमी के कारण बडौथा, बाणाधार, कैराड, हनोल, खिट्टा, मनेरी, खिर्सू, प्रतापनगर, जाखणीधार आदि क्षेत्रों की सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। नए मार्गों पर भी रोडवेज बसें नहीं चल पा रही हैं। नई बसें मिलने के बाद रोडवेज इन मार्गों पर सेवाएं शुरू कर देगा।गोवा से नई बसें आने लगी हैं। एक बस देहरादून आ गई है, दीपावली तक हम सभी बसों को ऑन रोड कर देंगे। पहाड़ी मार्गों पर बस सेवाएं बढ़ाई जाएंगी।

सीपी कपूर, महाप्रबंधक (संचालन), उत्तराखंड परिवहन निगम

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News