Latest Update

बवाना में फैक्टरी में लगी भीषण आग, चारों तरफ धुएं का गुबार; दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना में एक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काबू पर काबू पाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, सुबह 9:20 बजे दिल्ली के बवाना के सेक्टर-3 में औद्योगिक क्षेत्र ब्लॉक-सी स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली।कुल 16 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दिल्ली अग्निशमन विभाग को सुबह 9:20 बजे सेक्टर-3, बवाना औद्योगिक क्षेत्र ब्लॉक-सी, दिल्ली में स्थित एक फैक्ट्री से आग लगने की सूचना मिली। कुल 16 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल विभाग ने कहा, सूचना मिली थी कि बवाना के सेक्टर तीन के इंडस्ट्रियल एरिया ब्लॉक सी में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग इतनी भयंकर थी कि चारों तरफ धुएं का गुबार नजर आ रहा था। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हहै।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News