Latest Update

खाते हुए काजोल ने दुर्गा पंडाल में भक्तों को परोसा भोग, वीडियो देख भड़के लोग बोले-‘बदतमीज औरत.’

Kajol Viral Video:हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री काजोल हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों से काजोल काफी चर्चा में बनी हुई है वह अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अपने गुस्से के कारण सुर्खियों में हैं।कभी काजोल गुस्सा करती हुई नजर आती है तो कभी चिड़चिड़ करती हुई नजर आती हैं। अब इसी बीच काजोल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काजोल श्रद्धालुओं को भोग पर होते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस दौरान काजोल ने एक बड़ी गलती कर दी जिस पर फैंस भड़क उठे हैं।

खाते हुए श्रद्धालुओं को परोसा भोग

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो दुर्गा पंडाल का है। दुर्गा पंडाल में काजोल अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंची थी। यहां सभी श्रद्धालुओं के लिए भोग परोसा जाता और मां दुर्गा का स्वागत किया जाता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि काजल भक्तों को प्रसाद परोस रही हैं। साथ ही वह खुद भी कुछ खा रही हैं। उनका मुंह लगातार चल रहा था।जब एक श्रद्धालु ने अपने फोन से उनका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया तो काजोल ने तुरंत ही उसे रोकर कैमरा बंद करवा दिया। काजोल ने कैमरा बंद करवाते वक्त मुंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह कुछ खा रही हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News