
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गंगा घाट रुड़की.
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज नवमी के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन किया गया.

आज नवरात्र व्रत संपूर्ण हुए। इस उपलक्ष में भजन कीर्तन का भव्य आयोजन निरंतर नवरात्रों में चलता रहा एवं अखंड ज्योत जलती रही। 3 अक्टूबर से प्रारंभ हुए नवरात्र व्रत आज 11 अक्टूबर को संपूर्ण हुए।9 दिन से माता रानी के व्रत के उपलक्ष में निरंतर पूजन एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजन होता रहा। जो कि आज यज्ञ के साथ संपूर्ण हुआ। जिसमें प्रतिदिन मंदिर में माता का पाठ. व कीर्तन हुआ।आज प्रातः काल माता का स्नान व भव्य श्रृंगार किया गया। तदुपरांत यज्ञ का आयोजन किया गया।


जिसमें पंडित राम गोपाल पाराशर, अध्यक्ष सुभाष सरीन, कमलेश सरीन, दमन सरीन,लव कुश. प्रमोद जोहर ,प्रदीप परुथी, विजय सेठी, राजकुमारी चंदा, दीक्षा,मधु ,सरिता गोयल. बाला. सरला देवी. संगीता गोयल. आदि उपस्थित रहे. दिनांक 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार।






