
देवभूमि आदर्श सोसाइटी आदर्श नगर रूडकी में सोमवार की रात रामलीला मंचन के सातवें दिन सुग्रीव -राम मिलन संवाद, बाली वध जैसे प्रसंगों का सफल मंचन हुआ। सोसाइटी द्वारा आयोजित इस रामलीला में राम भक्तो की बहुत भीड़ देखी गई…
सोमवार की रात आयोजित रामलीला में मंचन में सुग्रीव ओर बाली का भयंकर दुवंद युद्ध हुआ ओर श्री राम के तीर से बाली के मारे जाने का मंचन हुआ।।


इस सनातन धर्म के महापर्व पर श्री श्री अनुज जी (सह प्रांत करवा राष्ट्रीय स्वयंसेवी संघ)जी ने आवाहन किया देवभूमि आदर्श सोसायटी द्वारा जैसे रामलीला का मंचन आदर्श नगर में किया जाता है रुड़की शहर उसी भांति शहर के हर हिस्से में मंचन होना चाहिए सनातन धर्म का प्रचार होगा और श्रीराम चरित्र का चित्रण जन जन तक पहुंचेगा ।।

इससे पहले रामलीला मंचन के सातवें दिन की शुरुआत पंडित कृष्ण चमोली जी द्वारा भगवान की आरती के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से श्री अनुज जी (सह प्रांत कार्यवाह), प्रवीण जी (जिला संघचालक), श्री त्रिभुवन जी (जिला कार्यवाह), श्री जितेंद्र जी (जिला प्रचारक) श्री नवीन जी (जिला व्यवस्था प्रमुख), श्री रमेश जी (नगर कार्यवाह), श्री रविंद्र ममगई जी (जिला जनप्रमुख),श्री सुभाष रातूड़ी जी (शहर जिला सेवा प्रमुख), श्री नितिन जी, नगर कार्यवाह श्री अमित जी (सह नगर कार्यवाह) श्री तिलक जी (नगर शारीरिक प्रमुख) श्री राहुल जी (नगर प्रचारक व विवेकानंद शाखा से श्री अश्वनी जी (बस्ती प्रमुख), डॉ नवीन जी शाखा कार्यवाह, मुनीष जी (मुख्य शिक्षक), सचिन नामदेव जी (पूर्व मुख्य शिक्षक गोविंद शाखा), गुड्डू जी (गण शिक्षक), सुभाष जी (प्रार्थना प्रमुख), श्री धर्मवीर शर्मा जी (सेवा प्रमुख), श्री आकाश गोयल, श्री बी.पी सिंह जी,अमन जी,आदित्य कौशिक जी त्रिभुवन सैनी जी आदि मजूद रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवी संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान की आरती उतार रामलीला का शुभारम्भ किया। रामलीला कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। रामलीला मंचन का समापन रात के 12 बजे हुआ मगर इस बीच दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गयी और बड़ी संख्या में दर्शक अंत तक डटे रहे।

रामलीला समिति के अध्यक्ष आदित्य तोमर ओर संरक्षण सचिन कश्यप ने बताया की हर साल की भांति सोसायटी द्वारा रामलीला मंचन सातवीं बार किया जा रहा है,साथ उन्होंने बताया श्री राम बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक है, ओर रामचरित्र के चरित्र का संदेश देने का समिति का यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
सातवें दिन के रामलीला मंचन में देवभूमि आदर्श सोसाइटी सदस्य कमल भाटी ,प्रदीप चौहान, राज कश्यप, अनमोल शर्मा, निखिल वर्मा, मयंक देव, राकेश यादव, अनुज सैनी, विपिन सैनी, श्री राजकमल, रजनीश राणा, आशीष कश्यप आदि मजूद रहे।।








