Latest Update

हाथ में फ्रैक्चर, आंखें हैं नम, ये कैसी हो गई मिथुन चक्रवर्ती की हालत, फैंस पूछ रहे सवाल

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस दौरान एक्टर की सेहत में काफी बदलाव देखने को मिला है।मिथुन चक्रवर्ती के हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ दिखा। इसके साथ उनकी आंखों में नमी भी देखने को मिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड लेने के लिए मिथुन चक्रवर्ती सहारा लेते हुए स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान एक्टर की आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे। मिथुन की हालत को देखते हुए एक्टर के फैंस पूछ रहे हैं कि उनको क्या हो गया है।

मिथुन चक्रवर्ती को मिला अवॉर्ड

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार दिया गया है। मिथुन को ये अवॉर्ड उनके लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए दिया गया है,मिथुन चक्रवर्ती को क्या हुआ

अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान मिथुन चक्रवर्ती सेहत में पहले से बदलाव देखा गया। इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती के हाथ में फ्रैक्चर की वजह से प्लास्टर भी लगा हुआ देखा गया। मिथुन का नाम अनाउंस करने के बाद एक्टर अपनी कुर्सी से सहारा लेते हुए उठे। इसके बाद एक्टर स्टेज पर राष्ट्रपति द्रौपदी ने उनको सम्मानित किया। इस दौरान मिथुन के आंखों में आंसू छलक रहे थे। हालांकि एक्टर के आंखों में खुशी के आंसू थे। लेकिन मिथुन की हालत को देखकर एक्टर के फैंस चिंता में हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनको क्या हुआ है। अवॉर्ड लेते हुए मिथुन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जितनी तकलीफ उन्होंने उठाई हैं भगवान ने उन्हें सूत समेत वापिस कर दी हैं।

70वें नेशनल फिल्म में इन्होंने मारी बाजी

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में प्रशांत नील की फिल्म KGF 2 ने बाजी मारी, जिसे दो कैटेगरी में अवॉर्ड जीता। मनोज बाजपेयी को सीरीज ‘गुलमोहर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया। रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलेगा। ऋषभ शेट्टी को ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर और नित्या मेनन, मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News