
भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की ने अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय विद्यालय में मेंसुरेशन और हाइजीन के प्रति छात्राओं को किया जागरूक और सैनिटरी पैड्स का किया निशुल्क वितरण
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुलाबशाह पीर,रामपुर रुड़की में आज दिनांक 8अक्टूबर को विद्यालय की छात्राओं के लिए मेंसुरेशन और हाइजीन संबंधी स्वास्थ्यवर्धक वार्ता का आयोजन किया। शाखा अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल ने कार्यक्रम संचालन करते हुए सभी सदस्यो का परिचय कराया और भारत विकास परिषद के प्रकल्प महिला सहभागिता के अंतर्गत कार्यक्रमों की पहल के बारे में बताया।आज बालिकाओं और महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग करने के लिए यह वार्ता का आयोजन किया गया जिसकी मुख्य वक्ता डॉक्टर शिल्पी खन्ना,नायशा नर्सिंग होम


रुड़की है।वक्ता ने छात्राओं से रुबरु होकर उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने के लिए कहा और छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियां मिटाने के लिए जागरूक किया और ये बताया ये आगे जाकर कई प्रकार के इन्फेक्शन और बीमारियों का कारण बन सकता है।बालिकाओं और महिलाओं को मैनस्ट्रूअल हाइजीन के प्रति ध्यान देने पर जोर देते हुए डॉक्टर शिल्पी ने छात्राओं के द्वारा पूछे गए सवालों का सुगमता से जवाब दिया और उनको हाइजीन के टिप्स दिए।साथ ही शाखा ने विद्यालय में 160 छात्राओं को 1000 सेनिट्री पैड्स का निशुल्क वितरण किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या कमलेश पंवार जी ने शाखा सदस्यों को प्लांटर देकर उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नगर समन्वयक सुगंध जैन, सविता सिंह, अंजली गर्ग, खुशी आदि सदस्य उपस्थित रहे।








