Latest Update

किस सड़क को केजरीवाल और आतिशी ने बताया दिल्ली में सबसे खराब, सुधार का प्लान भी बताया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने भरोसा दिया है कि चुनाव से पहले ही दिल्ली की सभी खराब सड़कों की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। सोमवार को दोनों नेताओं ने मीडिया के सामने आकर अब तक हुए कामकाज का ब्योरा दिया तो यह भी बताया कि आगे किस तरह सरकार सड़कों को ठीक करने जा रही है।उन्होंने न्यू रोहतक रोड को दिल्ली की सबसे खराब सड़क बताते हुए इसके लिए लॉन्ग टर्म प्लान भी बताया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, ‘न्यू रोहतक रोड जो टिकरी बॉर्डर जाती है, नांगलाई मेट्रो स्टेशन से मुंडका होते हुए, वह दिल्ली की सबसे खराब सड़क है। इसकी वजह यह है कि न्यू रोहतक रोड के पास बहुत सारी अवैध कॉलोनियां हैं। वहां की आबादी बहुत बढ़ गई है। वहां से जो पानी निकलता है, उसके लिए ड्रेन की क्षमता कम पड़ गई। इस बार मॉनसून में सामान्य से दोगुना बारिश हुई।’उन्होंने कहा कि न्यू रोहतक रोड पर एक नया ड्रेन बनाया जाएगा। यह ड्रेन दो पार्ट में होगा। एक हिस्सा नांगलाई मेट्रो स्टेशन से हिरन कूदना ड्रेन में जाएगा। दूसरी तरफ टिकरी बॉर्डर से ड्रेन का दूसरा हिस्सा हिरन कूदना ड्रेन में जाएगा। इसके लिए 183 करोड़ रुपए का आंवटन पीडब्ल्यूडी ने किया है। चार सप्ताह में ड्रेन पर काम शुरू हो जाएगा। न्यू रोहतक रोड की की गड्ढों को भरा जाएगा और पैच वर्क भी शुरू किया जा रहा है।न्यू रोहतक रोड को लेकर एक सवाल के जवाब में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘ इसको ठीक करा देंगे। पक्का ठीक करा देंगे। यह सड़क सिंबल बन गई है खराब सड़क का। इसको ठीक कराना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुझे पूरी उम्मीद है इसे चुनाव से पहले ठीक करा देंगे।’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों को जेल में डालकर दिल्ली के कामकाज को रुकवा दिया गया।केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में हमारी करीब 10 साल से सरकार है। पहले 9 साल में हमने जनता को कोई तकलीफ नहीं आने दी, चाहे सड़क, बिजली या अस्पताल हो। जो सुविधाएं दिल्ली के लोगों को मिल रही हैं, वैसी कहीं नहीं मिल रही है। लेकिन पिछले एक साल में एक के बाद एक मंत्री को जेल में डाल दिया।पिछले एक साल में एक के बाद एक मंत्री को जेल में डाल दिया। दिल्ली सरकार का कामकाज रोकने की कोशिश की। अब मैं बाहर आ गया हूं, जो भी तकलीफें लोगों को हैं, उनको दूर करने का आश्वासन देता हूं। मुझे पता चला है कि दवाइयों की कमी है अस्पतालों में। इन लोगों ने मुफ्त टेस्ट बंद कर दिए। फरिश्ते स्कीम बंद कर दी। सड़कों की मरम्मत रोक दी। कई लोगों का वेतन बंद कर दिया है। आतिशी जी से मैंने कहा है कि हमारी सरकार उन कामों को कराएगी।’आतिशी ने कहा कि निरीक्षण से निकलकर आया कि 89 सड़कों पर दोबारा कार्पेटिंग होगी। यह 230 किलोमीटर की सड़कें है। इसमें से 74 का टेंडर कर दिया गया। 15 का टेंडर प्रक्रिया में है। कुछ ऐसी सड़कें हैं जहां पूरी सड़क बनाने की जरूरत नहीं है। कहीं 100 मीटर सड़क खराब है, कहीं 50 मीटर। पैचवर्क के लिए पहचान कर ली गई है। 2 लाख 53 हजार स्क्वायर मीटर की पहचान की गई है। इनमें से 39 हजार स्क्वायर मीटर का काम पूरा हो चुका है। 31 अक्टूबर तक सभी पैचवर्क को पूरा करने का टारगेट है।

 

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News