Latest Update

इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के बारे में एक जागरूक किया!

इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के बारे में एक जागरूक किया! इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स की सदस्य साक्षी त्यागी जो एक वकील हैं उन्होंने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के बारे में बताया । “यौन उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा ,अपने परिवार में संपत्ति का अधिकार ,महिलाओं का उनके पति की संपत्ति पर अधिकार, महिलाओं के बच्चों का उनकी संपत्ति पर अधिकार “”क्या होते हैं तथा अगर किसी कारण उन्हें कानूनी कार्रवाई पड़े, तो वह किस प्रकार कानून की सहायता ले सकती हैं, इसके बारे में जानकारी दी । इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स सदा महिलाओं के लिए कार्य करता रहता है और इसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने महिलाओं को कानूनी अधिकार कैसे प्राप्त करें इसकी , जानकारी दी,, इस वार्ता से बहुत सारी महिलाओं को मदद मिली तथा किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए साक्षी त्यागी ने उनकी मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में लगभग 40 महिलाएं उपस्थित थी तथा क्लब अध्यक्ष सीमा भाटिया ने कहा महिलाओं को भविष्य में किसी भी प्रकार

की सहायता की आवश्यकता पड़ी तो वह उनकी मदद करेंगी।क्लब सचिव निशा सुराणा ने उपस्थित महिलाओं को इनर व्हील क्लब के बारे में बताया ।।क्लब संपादक नीलम मधोक जी ने सभी महिलाओं को घरेलू हिंसा तथा यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। क्लब द्वारा महिलाओं को राशन वितरित किया गया। इसी श्रृंखला में आगे बढ़ते हुए कुछ लड़कियों और महिलाओं को साइबर क्राइम की भी जानकारी दी गई ,साइबर क्राइम में आपकी पहचान चुराना,,सोशल मीडिया पर आपके अकाउंट का गलत उपयोग होना, सोशल मीडिया का अकाउंट हैक होना,,और यदि आप इसकी जकड़ में आ जाएं तो आप उसकी शिकायत कैसे और कहां पर कर सकते हैं तथा इसे अपने आप को कैसे बचा सकते हैं इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई

अध्यक्ष-सीमा भाटिया 

संपादक -नीलम मधोक

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS