Latest Update

*“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा चलाया सत्यापन अभियान”* *“अभियान के दौरान 85 व्यक्तियो का मौके पर सत्यापन किया गया ।* *“सत्यापन न करने वाले 5 मकान मालिको के दस-दस हजार के कोर्ट चालान कर मा0 न्यायालय द्वारा वसूला जायेगा 50,000/हजार रूपये का जुर्माना”*

*कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार*

*दिनांक 29.09.2024*

*“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा चलाया सत्यापन अभियान”*

*“अभियान के दौरान 85 व्यक्तियो का मौके पर सत्यापन किया गया ।*

*“सत्यापन न करने वाले 5 मकान मालिको के दस-दस हजार के कोर्ट चालान कर मा0 न्यायालय द्वारा वसूला जायेगा 50,000/हजार रूपये का जुर्माना”*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो का सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज दिनांक-29.09.2024 की प्रातः कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर आदर्श नगर, सोनालीपुरम, खंजरपुर, ग्राम भंगेड़ी में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा 85 व्यक्तियो का सत्यापन कराया गया, इसके अतिरिक्त बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले 5 मकान मालिको के विरूद्ध (83) पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार के कुल (50,000/-रू0 के) कोर्ट चालान कर रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है । इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा किरायेदारो, घरेलू नौकरो, फड ठेली वालो को भी यथाशीघ्र अपना-अपना सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया । 

*कार्यवाही का विवरण-*

1- कुल 85 व्यक्तियो का सत्यापन 

2- कुल 05 कोर्ट के चालान

*पुलिस टीम-*

1. Si अंशु चौधरी

2.अ0उ0नि0 अषाढ़ सिंह पवार 

3.अ0उ0नि0 रविन्द्र 

व 

पुलिस कर्मचारी गण

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News