Latest Update

रुड़की रेलवे स्टेशन पर सीबीआरआई रुड़की और रेलवे विभाग द्वारा एक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन*

आज सेवा पखवाड़े के निमित्त रुड़की रेलवे स्टेशन पर सीबीआरआई रुड़की और रेलवे विभाग द्वारा एक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्वरी रुड़की और रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और आकर्षक बनाना एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था 

इस अवसर पर सीबीआरआई रुड़की के उपनिदेशक हरपाल सिंह ने कहा कि स्वच्छता हमारी संस्कृति का हिस्सा है और हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए ,उन्होंने रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने के लिए धन्यवाद दिया 

इस अवसर पर रेलवे बोर्ड सदस्य और रोटरी आरसीसी अध्यक्ष पूजा नंदा ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए स्वच्छता से न सिर्फ खुद को लाभ होता अपितु समाज को भी लाभ होगा उन्होंने स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहते हैं और रेलवे विभाग स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध है हमें अपने यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करना है, इस अवसर पर रेलवे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी ने सीबीआर आई के पदाधिकारीयो और कर्मचारियों के साथ मिलकर स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्वच्छता का कार्य किया एवं अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया,

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News