
देश की राजधानी में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को कार सवार ने कुचलकर मार दिया। यह घटना दिल्ली के नागलोई इलाके का है, जहां पर कॉन्स्टेबल को कार सवार ने रौंद दिया है।दिल्ली पुलिस ने बताया कि बीती रात नागलोई इलाके में एक कार सवार ने रोड रेज मामले में कॉन्सटेबल को रौंद दिया।
कार सवार ने कॉन्सटेबल को 10 मीटर तक घसीटता गया, जिसके बाद कॉन्स्टेबल दूसरी कार से टकरा गया और और उसकी मौत हो गई है। आरोपी कार सवार फरार है, जबकि कार को सीज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कार सवार शराब माफिया है। यह घटना उस वक्त हुई जब कॉन्स्टेबल ने कार सवार को रोकने की कोशिश की।







